बिहारशरीफ, नवम्बर 29 -- नीलामपत्र दायर होने के बाद भी जिले में 4 अरब का है बकाया बकायेदारों से राशि वसूल करने में हांफ रहा जिला प्रशासन बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। सरकारी राशि की वसूली का अंतिम कड़ी नीलामपत्र वाद माना जाता है। नीलामपत्र वाद के भी राशि की राशि की रिकवरी नहीं होना मायने रखता है। नालंदा में नीलामपत्र वाद के 19 हजार से अधिक मामले पेडिंग। इतने बड़े पैमाने पर राशि बकाया होने पर विभाग द्वारा दवाब बनाया जा रहा है। बकायेदारों से राशि की वसूली करने का आदेश दिया गया है। राशि की रिकवरी के लिए नीलामपत्र शाखा पर दवाब बनाया जा रहा है। बकायेदारों में बैंक के सबसे ज्यादा कर्जदार है। राजस्व, परिविहन, स्थापना, आपूर्ति, पंचायत राज, अनुमंडल, अंचल कार्यालय से लेकर कई सरकारी विभागों के भी कर्जदार है। ऐसे विभागों द्वारा राशि की वसूली के लिए ठोस पह...