नोएडा, दिसम्बर 19 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी में रहने वाली महिला पशु प्रेमी ने पशु चिकित्सक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, धोखा देने और गर्भपात कराने का आरोप लगाकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। अधिकारियों के निर्देश पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पशु चिकित्सा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। महिला पशु प्रेमी के मुताबिक वह करीब दो वर्ष पूर्व सेक्टर-122 स्थित क्लीनिक पर अपने कुत्ते का इलाज कराने गई थी। वहां उसकी मुलाकात पशु चिकित्सा कृष्ण प्रताप यादव से हुई। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और वे लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इस बीच पशु चिकित्सक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। महिला गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने शादी का दबाव बना दिया तो इनकार कर दिया। आरोप है कि आरो...