नोएडा, मार्च 24 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। शाहपुर गांव में रात में भोजन करने के बाद घूमने निकले व्यक्ति को कुछ लोगों ने ठेके के सामने घेरकर लाठी और डंडे से पीट दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने नुकीली चीज से भी वार किया। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-126 थाने की पुलिस ने दो नामजद और अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। अमित चौहान शाहपुर गांव में परिवार के साथ रहते हैं। बीते शनिवार को रात साढ़े आठ बजे के करीब उन्होंने परिवार के साथ घर पर भोजन किया और हाइवे की तरफ टहलने के लिए निकल गए। ठेके के पास गांव का ही मुन्ना मिला। मुन्ना के साथ शिब्बू और अन्य लोग भी थे। मुन्ना बिना बात के ही अमित से अभद्रता करने लगा। अमित ने विरोध किया तो मुन्ना ने पीटना शुरू कर दिया। मुन्ना के साथ-साथ अन्य लोगों ने भी उनको लाठी-डंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.