समस्तीपुर, जनवरी 7 -- विभूतिपुर। संत की संगति से ही आता है वास्तविक ज्ञान। कलयुग के साक्षात देवता हैं श्री हनुमानजी महाराज। सुंदर कांड के पाठ से हनुमानजी प्रसन्न होते हैं और पाठ करने वालों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। उक्त बातें प्रखंड के मानारायण टोल ग्राम में रामचरित्र मानस के सुंदरकांड साप्ताहिक पाठ के तृतीय वर्षगांठ पर वक्ताओं ने कही। मौके पर एक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता लक्ष्मेश्वर राय ने की। कार्यक्रम का संयोजन मंजेश राय, दिसंबर राय एवं संजय राय ने किया। कार्यक्रम में नवल किशोर राय ने बताया कि तीन वर्षों से लगातार प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में सभी सक्रिय सदस्यों के द्वारा सनातन धर्म आगे बढ़ाने और अपने पूर्वजों के द्वारा दिए गए इस धार्मिक कार्यों को आगे बढ़ाने ...