गया, जनवरी 22 -- बोधगया के कालचक्र मैदान में गुरुवार की शाम 'बुद्धं शरणम् गच्छामि' के गूंजते मंत्रोच्चार के साथ तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव-2026 का शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन से पूर्व मंच पर थेरावादी और महायानी परंपरा के बौद्ध भिक्षुओं ने सुतपाठ कर विश्व शांति और महोत्सव की सफलता की कामना की। उद्घाटन के अवसर पर भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि गया में विष्णुपद और बोधगया तो आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा तपोवन, बैजूधाम, हड़ाही स्थान, गया के बगल में बाणावर, पर्वत शृंखलाएं हैं, जहां बहुत बड़ा पर्यटन की आपार संभावनाएं हैं। बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उदय शंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार में सालाना 10 लाख विदेशी पर्यटक और देशी पर्यटकों की संख्या सात करोड़ से ज्यादा बढ़ी है। डबल इंजन की सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.