कानपुर, जनवरी 5 -- पी रोड स्थित श्री पवन तनय धाम मंदिर में सोमवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें सैकड़ों महिलाएं 'नैनन में श्याम समाय गौ' भजन पर भाव-विभोर होकर नृत्य करती हुईं शामिल हुईं। संचालन पार्षद गांधीनगर विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। पंडित गौरव शास्त्री, पंडित सुशील कुमार मिश्र, महेश मिश्रा, श्याम नारायण दीक्षित, अभिषेक द्विवेदी, सुरेन्द्र तिवारी, अखिलेश तिवारी, अवनीश तिवारी, अनुराग तिवारी, भूपेन्द्र सहाय, अमित शुक्ला, अजय तिवारी, सुजीत अरविंद, कृष्णा सहित धर्म प्रसार जन कल्याण समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। यह आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी सद्भाव, प्रेम और सर्व कल्याण की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश देने के लिए किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.