मऊ, दिसम्बर 16 -- मऊ, संवाददाता। मधुबन तहसील क्षेत्र अंतर्गत मोहिद्दीनपुर गांव स्थित रौजा विद्युत उपकेंद्र पर बिजली बिल राहत योजना के तहत मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर जेई अर्जुन कुशवाहा की देखरेख में लगाया गया। शिविर में 22 उपभोक्ताओं का पंजीकरण किया गया। इस दौरान विभाग को बकाया बिल और पंजीकरण शुल्क के रूप में कुल दो लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई। बिजली उपभोक्ताओं को शासन की इस लाभकारी योजना के तहत अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने और पंजीकरण कराकर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। बताया कि यह योजना बिजली बिल के बड़े और छोटे सभी तरह के बकायादारों के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें बकाया राशि के अधिभार पर 100 प्रतिशत की छूट के साथ-साथ मूलधन में भी छूट का प्रावधान है। योजना को तीन चरणों में लागू किया गया है। पहला चरण एक दिसंबर 2025 स...