कानपुर, फरवरी 9 -- 'घूसखोर पंडत' के विरोध में सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। शंखनाद पार्टी ने फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हिन्दुओं की एकता के लिए जाति निषेध अधिनियम लागू करने की मांग की। जिलाधिकारी को मांगपत्र भी सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक हिन्दू ने कहा कि वेबसीरीज के निर्माता नीरज पाण्डेय, निर्देशक ऋतेश शाह और अभिनेता मनोज बाजपेई ने हिन्दुओं को जातियों में बांटकर आपस में लड़ाने का कुचक्र रचा है। जाति विशेष के ऊपर अभद्र टिप्पणी कर समाज का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। पार्टी इसकी निदा और विरोध करती है। तीनों लोगों की गिरफ्तारी की मांग करती है। राष्ट्रीय मुख्य महासचिव संजीव ने कहा कि कुछ विदेशी ताकतें और राजनीतिक दल नीति स्वार्थों की पूर्ति के लिए हिन्दुओं को जातियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.