हापुड़, जनवरी 5 -- पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान गोकशी की फिराक में घूम रहे बदमाशों के गिरोह को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, व अन्य दो बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में गश्त व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि फुलड़ी नहर पटरी के किनारे खेत में कुछ बदमाश गोकशी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने चारों बदमाशों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशों को पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया ।गिरफ्तार बदमाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.