बगहा, जनवरी 1 -- सिकटा,एक संवाददाता बलथर शिवमंदिर परिसर में भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के अंचल कमिटी की विस्तारित बैठक हुई।अध्यक्षता अंचल सहायक मंत्री त्रिलोकीनाथ पांडेय व संचालन सुबोध मुखिया ने की।बैठक में कमिटी में पांच सदस्यों को और जोड़ा गया। साथ ही गरीबों को उजाड़ने को गैरसंवैधानिक बताते हुए बंद करने की मांग की गई। अंचल मंत्री समेत अन्य ने बेतिया राज की जमीन पर बसे हुए लोगों को बंदोबस्त करने, मनरेगा का नाम रहने देने, मजदूरों को 200 दिन की रोजी-रोटी देने की गारंटी करने,किसान मजदूरों का ऋण माफ करने,महंगाई पर रोक लगाने आदि की मांग की गई। मौके पर पन्नालाल साह, त्रिलोकी साह,मोती मांझी,कलावती देवी,सीताराम मांझी व बद्री मांझी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...