कानपुर, दिसम्बर 22 -- कानपुर। पनकी स्थित एलेन हाउस पब्लिक स्कूल में रविवार को फाउंडेशनल स्टेज प्री प्राइमरी का वार्षिक समारोह 'ऐलन ओडिसी' का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुपर हाउस समूह के प्रमुख मुख्तारुल अमीन ने दीप जलाकर किया। समारोह में नौनिहालों ने एक्शन सॉन्ग, डांस-ड्रामा और लघु नाटिका की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्या डॉ. हरप्रीत कौर ने कहा कि बच्चों में समाज और नैतिकता से जुड़े ऐसे रचनात्मक आयोजनों से अच्छे संस्कार विकसित होते हैं। स्कूल पनकी ब्रांच के निदेशक ज़फरुल अमीन, निदेशक फिरदौस अमीन आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...