बुलंदशहर, अगस्त 20 -- बुलंदशहर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ने बुलंदशहर के जिला युवा अधिकारी आकर्ष दीक्षित को पदोन्नत कर उपनिदेशक पद पर नियुक्त किया है। पदोन्नत होने पर अधिकारी और स्टाफ कर्मचारियों ने बधाई दी है। आकर्ष दीक्षित की पहली नियुक्ति भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत बुलंदशहर में जिला युवा अधिकारी के रूप में हुई थी। आकर्ष दीक्षित ने बुलंदशहर में युवा नेतृत्व कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, युवा संसद, युवा उत्सव, खेलकूद प्रतियोगिताएं, नमामि गंगे जागरूकता परियोजना जैसे अनेक कार्यक्रमों का संचालन किया। इनके निर्देशन में बुलंदशहर के स्वयंसेवकों का एक सशक्त समूह तैयार हुआ, जिसने सड़क सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता अभियानों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.