बुलंदशहर, अप्रैल 24 -- नगर क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में ह्दय रोग विशेषज्ञ पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। चिकित्सक से मारपीट करते हुए हत्या की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली में मूलरूप से गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र निवासी डा.रघुवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह बुलंदशहर में कचहरी रोड स्थित एक अस्पताल में बतौर ह्दय रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। आरोप है कि बुलंदशहर के ही डा.जगप्रवेश एवं उनके पुत्र डा.गौरव वर्मा एवं आशीष वर्मा ने व्यवसायिक रंजिश के चलते कई बार उनकी गाड़ी को रास्ते में रोककर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। 27 मार्च को अस्पताल में उनके कक्ष में जबरन घुसकर धमकी देते हुए लात-घूंसों से मारपीट की गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 20 अप्रैल को आरोपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.