समस्तीपुर, मार्च 11 -- सिंघिया। थाना क्षेत्र के कर्पूरी चौक पर मंगलवार को बीडीओ विवेक रंजना व प्रमुख बिरजू साह के संयुक्त अध्यक्षता में स्थानीय लोगों के साथ बैठक हुई। इसमें थानाध्यक्ष राजकिशोर राम और उप प्रमुख रिंकू सिंह भी मौजूदगी थे। जिसमें बीडीओ विवेक रंजन ने होली के दौरान संयम रखने व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने कि अपील की। वहीं प्रमुख बिरजू साह, उप प्रमुख रिंकू सिंह और थानाध्यक्ष राज किशोर राम ने भी स्थानीय दोनों समुदाय के लोगों से होली व रमज़ान दोनों पर्वों को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...