कौशाम्बी, फरवरी 10 -- बेहद ही निर्मम तरीके से मौत की नींद सुलाने के बाद हैवानों ने उर्मिला के शव संग भी क्रूरता की थी। सड़क से उसकी लाश पथरीले रास्ते पर घसीटते हुए रेलवे ट्रैक तक करीब आठ फीट ऊपर ले जाई गई थी। उसके शरीर पर मिले चोट के निशान मौत के बाद ट्रेन की चपेट में आने के हैं। मतलब साफ है कि मालगाड़ी शव के ऊपर से गुजरी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हत्यारोपियों ने भी अपनी यह क्रूर करतूत स्वीकार की है। बताया है कि जान तो गला घोटकर ही ले ली थी। सिराथू में परसीपुर मोहल्ले के बाहर महिला (उर्मिला) का शव पड़ा होने की जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम की ओर से शनिवार की रात करीब 9:30 बजे पुलिस को दी गई थी। पुलिस के अनुसार उर्मिला के दोनों पैर रस्सी से बंधे थे। मुंह पर टेप चिपका था। गर्दन पर पतली-पतली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.