देहरादून, फरवरी 1 -- आज 19वीं सदी के महान भारतीय खोजकर्ता, चित्रकार और सर्वेक्षक नैन सिंह रावत (21 अक्टूबर 1830 - 1 फरवरी 1882) की पुण्यतिथि है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में जन्मे इस महान खोजकर्ता को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धांजलि दी है। सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि नैन सिंह रावत ने साहसिक अभियानों के जरिए भारतीय भूगोल के महत्वपूर्ण पहलुओं को उजागर कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उन्हें हिमालय पुत्र की संज्ञा भी दी जाती है। नैन सिंह रावत ने हिमालय और तिब्बत के गहन और दुर्गम क्षेत्रों का नक्शा तैयार कर दुनिया को चौंका दिया था। ब्रिटिश भारत के समय, जब सीमित तकनीक और भारी जोखिम के बावजूद नक्शा तैयार करना असंभव सा लगता था, नैन सिंह रावत ने अपनी अद्वितीय तकनीक और साहस से इतिहास रचा। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में दिल्ली से लौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.