अल्मोड़ा, अगस्त 24 -- रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा की बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि डिपो में चालक, परिचालक सहित तमाम कर्मचारियों के पद रिक्त पड़े हैं। कर्मचारियों की कमी के चलते तमाम रूटों पर वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। रामदत्त पपने और राजकुमार टम्टा की देखरेख में हुई चुनाव प्रक्रिया के तहत पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया। नई कार्यकारिणी के लिए मदन बिष्ट अध्यक्ष चुने गए। नंदन सिंह और रविंद्र मेहरा उपाध्यक्ष मनोनीत हुए। इनके अलावा शाखा मंत्री पद पर प्रमोद कुमार जोशी का चयन किया गया। अखिलेश जोशी व जितेंद्र जोशी संयुक्त मंत्री, मनोज राम संगठन मंत्री तथा गुंजन उपाध्याय कोषाध्यक्ष चुने गए। लोकपाल सिंह संप्रेक्षक बने। जबकि लाल सिंह और शंकर जोशी क्षेत्रीय सदस्य चयनित हुए। विपिन तिवारी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.