प्रयागराज, फरवरी 15 -- विश्व हिंदू परिषद के माघ मेला शिविर परेड मैदान में रविवार को आयोजित मंदिर अर्चकों और पुरोहितों के प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन पुरोहित संपर्क विभाग के केंद्रीय मंत्री अरुण नेटके ने किया। विहिप काशी प्रांत के संगठन मंत्री नितिन ने कहा कि समाज से पुरोहित वर्ग का सीधा जुड़ाव है। वह हिंदू समाज में 16 संस्कारों का ज्ञान देने के साथ अपने धर्म-संस्कृति के विषय में जागरण करेंगे। हिंदू विरोधी और राष्ट्र विरोधी शक्तियों को हम हिंदू समाज के जागरण से जवाब दे सकते हैं। विहिप गौरक्षा विभाग के प्रांत मंत्री लालमणि तिवारी ने कहा कि हिंदू समाज के ऊपर मंडरा रहे संकटों को लेकर हम सबको गांव-गांव, गली-गली जाना है। बैठक में विश्वपति शुक्ला, दीपक अवस्थी, अमरनाथ तिवारी, डॉ. उमेश पांडे, विजय पांडे, रमेश दुबे, दिनेश मिश्रा, अशोक आदि उपस्थित रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.