हल्द्वानी, मई 7 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। कठघरिया में बुधवार को महापंचायत हुई। यहां कई संगठनों के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से संदिग्धों का तेजी से सत्यापन करने की मांग की। सुरक्षा के दृष्टिगत यहां पुलिस फोर्स तैनात रही। एक निजी बैक्वेंट हॉल में भाजयुमो की ओर से महापंचायत कराई गई। यहां सौ से डेढ़ सौ लोग मौजूद रहे। विपिन पांडे ने लोगों से अनुरोध किया कि क्षेत्र में हो रही अराजकता और पहचान छिपाकर व्यापार करने वालों के खिलाफ एकजुट होने का वक्त आ गया है। महापंचायत में कमलुवागांजा में खाली प्लॉटों में हो रहे नशे के व्यापार को खत्म करने के लिए प्रशासन से उचित कार्रवाई करने की मांग की गई। साथ ही नैनीताल की घटना की निंदा करते हुए आरोपी की संपत्ति की जांच करने की मांग उठाई गई। महापंचायत में सचिन शाह, विजय मनराल, हरीश बिष्ट, पूरन महरा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.