गोपालगंज, फरवरी 15 -- फुलवरिया। महाशिवरात्रि पर रविवार को फुलवरिया प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शिवलिंग पर जलाभिषेक के दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालु सुबह से ही बेलपत्र, गंगाजल और दूध लेकर कतारबद्ध दिखे। कई मंदिरों में रुद्राभिषेक और 24 घंटे का अखंड अष्टयाम संपन्न हुआ। पंच मंदिर फुलवरिया, बरैठा शिव मंदिर, मांझा, राधागंज, कोयलादेवा सहित अन्य शिवालयों में दिनभर पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा। भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूरा क्षेत्र भक्ति व उल्लास के माहौल में सराबोर रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...