उन्नाव, फरवरी 14 -- उन्नाव। डिवाइन मिशन एवं डॉन बॉस्को स्कूल का 47वां वार्षिकोत्सव जिले के प्रथम एमबीबीएस चिकित्सक व विद्यालय के संस्थापक स्व. डा. आर सहाय की 112 वीं जयंती के साथ उत्साहपूर्ण ढंग से मना। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। "हम वक्त बदल देंगे" कार्यक्रम से आत्मविश्वास का संदेश दिया। मुख्य अतिथि सदर विधायक पंकज गुप्त, विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष श्वेता भानु मिश्रा, प्रधानाचार्य प्रतिमा सहाय, निदेशक शतायु सहाय, शिवानी सहाय, विमल द्विवेदी, रजनीकांत श्रीवास्तव, डॉ. मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...