नई दिल्ली, जनवरी 8 -- टीवी एक्ट्रेस माही विज और एक्टर जय भानुशाली ने कुछ दिन पहले अपने डायवोर्स की खबर को कंफर्म किया। जैसे ही माही विज और जय भानुशाली की खबर वायरल हुई लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे करने लगे। सोशल मीडिया पर जय के कुछ पुराने वीडियो वायरल होने लगे। उन वीडियोज के साथ दावा किया जाने लगा कि जय भानुशाली अपनी पत्नी का सम्मान नहीं करते हैं और शायद इसी वजह से माही ने जय से अलग होने का फैसला लिया। लोग जय भानुशाली को ट्रोल करने लगे। अब माही विज ने ऐसे दावों पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने साफ किया है कि डायवोर्स का फैसला उनका और जय का साथ में लिया गया फैसला है। ऐसी खबरें फैलाने वाले लोगों को माही ने कहा कि अब आप लोग गंदगी फैला रहे हैं।माही बोलीं- हां, मेरा और जय का तलाक हो गया है माही विज में अपने व्लॉग की शुरुआत में कहा कि हां...