दरभंगा, अप्रैल 30 -- दरभंगा। पहलगाम हमले के दोषी लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को करारा जवाब दिया जाएगा। ये बातें भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण चौधरी मन्ना ने कही। वे मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की गयी व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गये। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं में मोमबत्ती जलाकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। जिला अध्यक्ष प्रो. मन्ना ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि देश को इस परिस्थिति का दृढ़ता से सामना करने की शक्ति मिले। उन्होंने कहा कि ये घटना बहुत ही दुखदायी और अमानवीय है। बहुत से परिवार इससे आहत हुए हैं। पूरा देश इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.