अल्मोड़ा, दिसम्बर 20 -- मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल की बदहाली के खिलाफ लोगों का आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान आंदोलनकारियों ने साफ किया कि जब तक स्वास्थ्य व्यवस्थाएं नहीं सुधरती हैं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन पर बैठे लोगों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए जन औषधि केंद्र में दवा उपलब्ध कराने की मांग की। पर्चे में दवा लिखने में डॉक्टरों की मनमानी बंद करने, बेस अस्पताल में कम से कम छह एंबुलेंस रखने, महत्वपूर्ण विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति करने, अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था को नियमित करने, बेवहज मरीजों को हायर सेंटर रेफर करने में रोक लगाने की मांग की। इस दौरान मोहित साह, नरेंद्र बिष्ट, राहुल बिष्ट, पंकज रावत, दीप्ति, सोनू नेगी, ...