प्रयागराज, फरवरी 6 -- रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन) कार्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और जागरूकता कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन के दिन विशेष रूप से अधिकारियों और कर्मचारियों का नाड़ी परीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त बीएमडी, ईसीजी, आरबीसी, ब्लड प्रेशर के साथ दांत और आंख की जांच भी की गई। समापन सत्र में डॉ. ओमप्रकाश ने कहा कि स्वास्थ्य के लिए मन, शरीर और आत्मा, तीनों का संतुलित होना जरूरी है। डॉ. पुष्पेंद्र ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति अपनी गाड़ी की सर्विसिंग तो कराता है, परंतु अपने बहुमूल्य शरीर की सर्विसिंग अर्थात शोधन नहीं करवाता। पंच कर्म के माध्यम से अपने शरीर का शोधन कराना आवश्यक है। धन्यवाद ज्ञापन अपर नियंत्रक आशीष यादव ने दिया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक विजय शर्मा, उप नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.