प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 2 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। सीएचसी बाबा बेलखरनाथ धाम की ओर से संचारी रोग नियंत्रण के तहत जन जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को बीमारी से बचने की सलाह दी गई। रैली में स्वस्थ व्यवहार अपनाना है, संचारी रोग को हराना है के स्लोगन से लोगों को जागरूक किया गया। रैली को डिप्टी सीएमओ डॉ. एएन राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो सीएचसी बेलखरनाथ धाम से शीतलागंज, जगदीशगढ़, करनपुर खूंझी, दीवानगंज तक निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक रहने की सलाह दी गई। इस दौरान अधीक्षक डॉ.आरिफ हुसैन, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक लोकेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अभिजीत सिंह, डॉ.विपिन पाल, बीसीपीएम रेखा सरोज, संजय पटेल, विवेक दुबे सहित तमाम एएनएम आशा मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.