शाहजहांपुर, दिसम्बर 12 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गीतों पर आधारित गायन प्रतियोगिता 'स्वरों का स्पंदन' का पोस्टर एसएस कॉलेज में विमोचित किया गया। विश्व संवाद केंद्र ब्रजपांत फिल्म आयाम द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य हर स्वर में राष्ट्रप्रेम जगाना और छिपी प्रतिभाओं को मंच देना है। महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव अवनीश मिश्रा और उप प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि प्रतियोगिता 23 दिसंबर को हरिगढ़ स्थित रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में होगी। प्रतिभागी राष्ट्र वंदना, मातृ वंदना, गीत गंगा और संघ गीतों की एकल प्रस्तुति दे सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण 15 दिसंबर तक होगा। इसे तीन आयु वर्गों 6-14, 14-21 और 21-40 वर्ष में आयोजित किया जाएगा। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा और उनके गीतों की एल्बम भी जारी होगी। पोस्टर विमोचन के...