मोतिहारी, दिसम्बर 14 -- संग्रामपुर। संग्रामपुर बड़ा बाजार परिसर में रविवार को स्वदेशी संकल्प पत्र आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर व्यवसाइयों व आमजनों को जागरूक किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश अस्थाना व केसरिया विधानसभा के संयोजक आनन्द सिंह ने घर घर स्वदेशी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए लोगों से आह्वान किया कि अपने दैनिक जीवन में उपयोग करने वाली सारी वस्तुएं भारत निर्मित ही उपयोग करें। भारत माता की सेवा के लिए यह संकल्प लें कि स्वदेशी अपनाकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने में और सहयोग करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष कुमार दीपेंद्र व मंच का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष वकील कुमार चौधरी ने की। मौके पर रविंद्र सिंह, शंभू प्रसाद , भोला सिंह ,राजेश सिंह, दीपक शर्मा, आशीष पटवारी, रणजीत पासवान ,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.