बरेली, नवम्बर 30 -- बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रान्त की ओर से शील नर्सिंग कॉलेज, कमुआ कला के ऑडिटोरियम में पुस्तक विमोचन एवं सारस्वत अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। सरस्वती वंदना, अभिनंदन गीत और वंदेमातरम प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रथम चरण में कहानीकार डॉ. सुरेश बाबू मिश्रा की कृति 'स्वतंत्रता समर के अलपज्ञात बलिदानी' का लोकार्पण राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुशील चंद्र त्रिवेदी मधुपेश, मुख्य अतिथि डॉ. पवनपुत्र बादल और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने किया। डॉ. सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि देश के लाखों बलिदानियों के योगदान को इतिहास में पर्याप्त स्थान नहीं मिला, इसलिए उनकी गाथाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अनिल मिश्रा पार्थ और अतुल मिश्रा ने पुस्तक की प्रभावी समीक्षा प्रस्तुत की और इसे अत्यंत उ...