वाराणसी, नवम्बर 10 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। बनारस घराने के कथक नृत्य की विभूतियों की स्मृति को समर्पित द्विदिवसीय 'स्मरण' की दूसरी संध्या काशी की उदीयमान प्रतिभाओं के नाम रही। रविवार को कबीरचौरा स्थित नागरी नाटक मंडली के प्रेक्षागृह में पांच से 25 वर्ष तक के प्रशिक्षु कलाकारों ने फिल्मी दुनिया में कथक के विस्तार की कहानी लयात्मक मुद्राओं में अभिव्यक्त की। नटराज पं.गोपीकृष्ण एवं नृत्य साम्राज्ञी पद्मश्री सितारा देवी द्वारा सिने जगत में किए गए नृत्य प्रदर्शन एवं नृत्य निर्देशन के ऐतिहासिक योगदान को सिलसिलेवार ढंग से दर्शकों के सामने रखा गया। आचार्य पं.सुखदेव महाराज सांस्कृतिक न्यास 'कथकाश्रय' की इस प्रस्तुति में 45 प्रशिक्षु कलाकारों ने भाग लिया। इनमें संस्कृति शर्मा, अनन्या बरनवाल, नव्या चौरसिया, ऋतिका बोहरा, वार्नकोली सेनगुप्ता,अमन पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.