कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मिनी गोल्फ सब जूनियर व जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का आयोजन चार से आठ जनवरी के बीच नागपुर में किया जा रहा है। इसमें हिस्सा लेने के लिए उप्र की 16 सदस्यीय टीम शनिवार को शहर से रवाना हुई। उप्र मिनी गोल्फ संघ के संयुक्त सचिव यजुवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उप्र की टीम में चयनित सभी खिलाड़ी शहर के स्कूलों के हैं। ये पिछले दिनों संपन्न ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन कर टीम में चयनित हुए हैं। 16 सदस्यीय टीम में रेयान, देव, अंबुजर, मंगलम, मो. सिराज, नमन वर्मा, युवान, विवान सब जूनियर टीम में चुने गए हैं। वहीं, जूनियर वर्ग में टीम का कप्तान अचिंत्य सिंह को बनाया गया है। टीम में सार्थक, सक्षम, देवेश, अस्मित, अभिमन्यु का चयन हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.