बिहारशरीफ, दिसम्बर 8 -- जिले के नये उद्यमियों को 'स्टार्टप नालंदा' देगा ऊंची उड़ान 'स्टार्टप नालंदा' का होगा गठन, नये उद्यमियों को मिलेगा बढ़ावा जिले में पहले से चल रहे उद्योगों को बांटा जाएगा दो कैटेगरी में क्लस्टर बनाकर उद्योग-धंधों को दिलायी जाएगी खास पहचान डीएम ने उद्योग विभाग के महाप्रबंधक को सूची तैयार करने को कहा बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। जिले में उद्योगों को नयी उड़ान देने की कवायद शुरू कर दी गयी है। डीएम कुंदन कुमार ने 'स्टार्टप नालंदा' का गठन करने का निर्देश दिया। इसके माध्यम से कुछ अलग और नया करने वाले उद्यमियों को योजनाओं का लाभ देकर आगे बढ़ाया जाएगा। इतना ही नहीं जिले में पहले से चल रहे उद्योगों को दो कैटेगरी में बांटा जाएगा। साथ ही क्लस्टर बनाकर उद्योग-धंधों को खास पहचान दिलायी जाएगी। डीएम ने सोमवार को उद्योग व योजना वि...