अल्मोड़ा, फरवरी 6 -- अल्मोड़ा। वीपीकेएएस की ओर से ताकुला ब्लॉक के डोटियाल गांव में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें किसानों को सोयाबीन से सोयापनीर, सोयादूध और बड़ी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। आधुनिक कृषि यंत्रों की भी जानकारी दी गई। अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना-कटाई उपरांत अभियांत्रिकी व प्रौद्योगिकी और भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत के निर्देशन में हुए प्रशिक्षण में किसानों ने सोयाबीन से टोफू (सोयापनीर), सोया दूध व सोया बड़ी बनाने का व्यावहारिक अनुभव भी दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...