नई दिल्ली, फरवरी 7 -- कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के अधिवक्ता ने शनिवार को राउज एवेन्यू अदालत में जवाब दाखिल किया। उनके वकील ने दावा किया कि 1983 में भारतीय नागरिकता हासिल करने से तीन साल पहले उन्हें मतदाता सूची में शामिल करने का आरोप लगाने वाली शिकायत राजनीतिक मकसद से है। यह किसी बाहरी वजह से दायर की गई है। यह जवाब विशेष जज विशाल गोगने के सामने पेश किया गया। विशेष जज 11 सितंबर, 2025 के मजिस्ट्रेट के उस आदेश को चुनौती देने वाली पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई कर रहे है, जिसमें आरोप की जांच करने से इनकार कर दिया गया था। जवाब दाखिल किए जाने के बाद अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 21 फरवरी की तारीख तय की है। मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश में राउज एवेन्यू अदालत में वकील विकास त्रिपाठी द्वारा दायर शिकायत खारिज कर दी गई थी। शनिवार को सोनिया गांधी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.