नई दिल्ली, जुलाई 21 -- PVR Inox Share: पीवीआर आइनॉक्स के शेयर सोमवार, 21 जुलाई को शुरुआती कारोबार में एनएसई पर 2.5% की बढ़त के साथ Rs.1,045 प्रति शेयर पर पहुंच गए। शेयरों में इस तेजी के पीछे मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' के प्रति दर्शकों की दिवानगी है। अधिक से अधिक लोग इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर पहुंच रहे हैं। फिल्म हाउसफुल चल रही है। इसका फायदा पीवीआर आइनॉक्स समेत अन्य मल्टीप्लेक्सेस को रहा है।क्या है डिटेल खबरों के अनुसार, मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा', जिसमें नए कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में हैं, ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। सभी उम्मीदों से बढ़कर, इस फिल्म ने अपने शुरुआती वीकेंड में Rs.83 करोड़ (भारत में नेट कमाई) की शानदार कमाई की है, जिससे यह हिंदी सिनेमा में मुख्य अभिनेताओं की अब तक की सबसे बड़ी शुरुआत बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.