अल्मोड़ा, नवम्बर 16 -- उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ कुमाऊं मंडल कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई। इसमें डिप्लोमा इंजीनियर्स ने 14 सूत्रीय मांगों को उठाया। सेवाकाल में पात्रता के दौरान न्यूनतम तीन पदोन्नति, गैर तकनीकी कार्यों में ड्यूटी न लगाने आदि की मांग की। शक्ति सदन में हुई बैठक में डिप्लोमा इंजीनियर्स ने कहा कि विभिन्न अभियंत्रण विभागों में डिप्लोमा इंजीनियर्स के पदोत्ति के अवसर काफी कम हैं। सहायक अभियंता से उच्चतर पदों पर पदोन्नति के लिए अन्य पर्वतीय छोटे राज्यों के समान समानान्तर गैलरी का सृजन करने की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...