बलिया, फरवरी 9 -- बलिया। जिले में फरवरी महीने के दूसरे मंगलवार 10 फरवरी यानि आज 'सेफर इंटरनेट डे' का आयोजन होगा। इस साल यह दिवस ' स्मार्ट टेक सुरक्षित विकल्प, एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग की खोज' थीम के तहत मनाया जाएगा। 'सेफर इंटरनेट डे' के उपलक्ष्य में जनपद स्तर पर जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन होगा, जिनका उद्देश्य आमजन, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को इंटरनेट एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सुरक्षित, जिम्मेदार और विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक करना है। इसके लिए निर्धारित कार्यक्रम के तहत राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुबह साढ़े 10 बजे समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित होगी। कलक्ट्रेट सभागार में एक बजे समस्त विभागाध्यक्ष, कार्यालयाध्यक्ष, कर्मचारी एवं आम नागरिकों के लिए कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके...