सीतामढ़ी, फरवरी 10 -- सीतामढ़ी। डिजिटल दौर में बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए मेजरगंज थाना परिसर में साइबर डीएसपी आलोक कुमार के पहल पर पुलिस पदाधिकारियों के लिए साइबर प्रशिक्षण और जनप्रतिनिधियों के बीच साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए जागरूक करना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साइबर डीएसपी ने कहा कि आज हमारी मेहनत की गाढ़ी कमाई मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म तक सिमट चुकी है। ऐसे में जरा-सी लापरवाही भी आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि अब अपराधी सामने आकर ही नहीं, बल्कि मोबाइल फोन और इंटरनेट के जरिए भी लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से लोगों को सचेत करते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में अपना पिन, ओटीपी, पासवर्ड या बैंक संब...