नई दिल्ली, जनवरी 15 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कोलकाता में पिछले सप्ताह आईपैक के दफ्तर में ईडी छापेमारी मामले में सुप्रीम कोर्ट की बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर की गई टिप्पणी पर भाजपा ने गुरुवार को तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है कि ममता बनर्जी अराजकता की मूर्ति और जंगल राज का प्रतीक हैं। उन्हें पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। भाटिया ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने ईडी के अधिकारियों पर तृणमूल सरकार द्वारा की गई एफआईआर पर रोक लगा दी है। यह स्वयं को संविधान से ऊंचा समझने वाली ममता बनर्जी के लिए एक कानूनी तमाचा है। बंगाल में असली टकराव विचारधाराओं का है, एक तरफ संविधान में आस्था रखने वाली भाजपा और बंगाल की जनता है, तो दूसरी ओर अराजकता की मूर्ति और जंगलराज का प्रतीक ममता बनर्जी हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ईडी...