अल्मोड़ा, दिसम्बर 26 -- भाजपा ने अटल स्मृति वर्ष और वीर बाल दिवस के अवसर पर नगर पंचायत सभागार कार्यक्रम किया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी और गुरु गोबिंद सिंह के चारों साहिबजादों के बलिदान को अतुल्य बताया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भोंर्याल और दर्जाधारी पीसी नैलवाल थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने की। वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीतिक, सामाजिक एवं सांगठनिक व्यक्तित्व पर चर्चा की। इस पर पूर्व विधायक महेश नेगी, पलायन आयोग के सदस्य अनिल शाही ने भी अपनी बात रखी। वहीं, वक्ताओं ने गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह के अद्वितीय बलिदान को देश व धर्म की रक्षा के लिए प्रेरणा बताया। यहां धीर...