अल्मोड़ा, अप्रैल 30 -- एसएसबी के महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद ने बुधवार को सीमांत मुख्यालय का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि सीमाओं की निगहबानी करने वाले जवानों की समस्याओं का निराकरण होगा। पंतनगर हवाई अड्डे पर बल के महानिरीक्षक अमित कुमार ने महानिदेशक का स्वागत किया। इसके बाद आवागमन शिविर काठगोदाम का भ्रमण कर वरिष्ठ स्थानीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीयों से वार्ता की। क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा पहुंचने से पूर्व उन्होंने सशस्त्र सीमा बल के ज्योलीकोट शिविर का भी निरीक्षण किया। अल्मोड़ा पहुंचने पर उप महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल ने उनकी आगवानी की। वहां पौधारोपण कार्यक्रम में भी महानिदेशक ने भाग लिया। उन्होंने जवानों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मोटापे के विरुद्ध जागरूकता अभियान को सार्थक बनाने का आह्वान किया। सीमांत मुख्यालय उप महानिरीक्षक परीक्षित बेहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.