पटना, जनवरी 30 -- बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा इन दिनों विभाग में भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई को लेकर लगातार एक्टिव नजर आ रहे हैं। उन्होंने भू माफियाओं और भ्रष्ट पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा, विजय कुमार सिन्हा कफन बांधकर निकला है, मुझे किसी का डर नहीं है। उनके इस बयान को राजस्व विभाग में चल रहे सुधार अभियान के तौर पर देखा जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने साफ किया कि वे भूमि और राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए पूरी मजबूती से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र से उन्होंने चुनाव लड़ा, वहां उन्होंने अपराधियों के खिलाफ चुनाव लड़कर जीत हासिल की है, इसलिए किसी तरह के दबाव या धमकी से वे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.