दिल्ली, मार्च 12 -- दिल्ली की अदालत ने मंगलवार को सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले एक मामले में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए थे। कोर्ट ने अवैध होर्डिंग लगाने पर केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने को कहा था। आज आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इसपर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ी बात बताई। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए सवाल किया कि किसी ने इस शिकायती पत्र को ध्यान से नहीं पढ़ा। इसमें अरविंद केजरीवाल के अलावा पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भी नाम हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल को सिर्फ टार्गेट किया जा रहा है। अवैध होर्डिंग मामले में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बताया कि शिवकुमार ने एक शिकायत दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.