बेंगलुरु, जुलाई 18 -- कर्नाटक में मेटा कंपनी के ऑटो ट्रांसलेशन ने खासा विवाद पैदा कर दिया है। मेटा ने फेसबुक पर सीएम ऑफिस की तरफ से पोस्ट एक संदेश को ट्रांसलेट करते हुए सिद्धारमैया को मृत बता दिया। इसके बाद खासा विवाद हो गया। खुद सीएम सिद्धारमैया ने इसको लेकर आपत्ति जताई। इसके बाद मेटा ने माफी मांगी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इसको लेकर चिंता जाहिर की थी। इसके बाद ही मेटा बैकफुट पर आया है। कर्नाटक के सीएम ने कहा था कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कन्नड़ के खराब ऑटो-ट्रांसलेशन के चलते यूजर्स को गलत जानकारी मिल रही है। उन्होंने कहाकि यह तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहा है और उपयोगकर्ताओं को गुमराह कर रहा है। सिद्धारमैया ने कहा कि उनके मीडिया सलाहकार ने औपचारिक रूप से इन प्लेटफॉर्म की मूल कंपनी मेटा को पत्र लिखकर तत्काल कदम उठाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.