भागलपुर, दिसम्बर 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता विश्वविद्यालय अंगिका विभाग में बुधवार को शैक्षणिक भ्रमण की उपयोगिता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभाग की समन्वयक नीलम महतो ने कहा कि साहित्य के छात्रों को शैक्षणिक यात्रा पर जरूर जाना चाहिए। क्योंकि साहित्य संस्कृति से जुड़ी हुई है और संस्कृति को देखकर बहुत कुछ सीखा जा सकता है। वहीं कार्यक्रम संयोजक डॉ. शोभा कुमारी ने कहा कि सांस्कृतिक धरोहर या पुरातत्व धरोहर को देखने से ही हम उस समय के देशकाल को कल्पना शक्ति के माध्यम से जुड़ सकते हैं। इस मौके पर विभाग के शिक्षक व छात्रों की मौजूदगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...