प्रयागराज, अक्टूबर 30 -- आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा की ओर से पार्टी के सिविल लाइंस कार्यालय में गुरुवार को महिला सम्मेलन हुआ। इसमें महिलाओं ने स्वदेशी वस्तु अपनाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और इसके लिए उन्हें आगे भी आना चाहिए। कहा कि यदि साहस हो, देश की जनता का सहयोग और समर्थन हो तो भारत को आत्मनिर्भर होने और बुलंदियों पर पहुंचने से कोई रोक नहीं सकता। आत्मनिर्भरता सशक्त होने का सुबूत है। हिंदुस्तान सशक्त होगा तो देश का हर व्यक्ति आर्थिक रूप से ताकतवर बनेगा, यही ताकत भारत को दुनिया का सिरमौर बनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं बल्कि महिलाओं को सशक्त करने में अहम भूमिका निभा रहे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.