अल्मोड़ा, जुलाई 10 -- अल्मोड़ा। जिले भर में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। जगह-जगह हवन, यज्ञ और अनुष्ठान हुए। इस दौरान लोगों ने समाज के उत्थान और वातावरण के शुद्धिकरण की कामना की। महर्षि विद्या मंदिर पपरशैली में गुरुवार को धूमधाम से गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। पंडित मोहित जोशी के मार्गदर्शन पर गुरु परंपरा पूजन, प्राणायाम, सामूहिक भावातीत ध्यान आदि कार्यक्रम हुए। वहीं, छात्र-छात्राओं की ओर से गुरु वंदना, कविता और भाषण भी प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य बीबी भट्ट की ओर से छात्र-छात्राओं को गुरु पूर्णिमा के साथ महर्षि आध्यात्मिक जनजागरण अभियान की भी जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.