सीतामढ़ी, फरवरी 18 -- सीतामढ़ी । जिला मुख्यालय डुमरा शंकर चौक स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा स्थल पर मंगलवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुण्यतिथि के अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार केंद्र द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता विचार केंद्र के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह 'चुम्मन' ने की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी ,सामाजिक समरसता के अग्रदूत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत रत्न से अलंकृत जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीबों के मसीहा एवं बेजुबानों के जुबान थे। जो जीवन प्रयत्न संघर्ष करते रहे। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही धर्मनिरपेक्षता एवं लोकतंत्र की रक्षा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जननायक देश एवं प्रदेश में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.