बागेश्वर, फरवरी 22 -- महर्षि मार्कंडेय सनातन समिति के तत्वावधान में ब्लॉक सभागार बागेश्वर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक चेतना, नैतिक मूल्यों और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना है। सम्मेलन के मुख्य वक्ता डॉ. पंकज दुबे ने संबोधन में सनातन संस्कृति की महत्ता, राष्ट्रसेवा और सामाजिक समरसता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। वर्तमान समय में नैतिक मूल्यों की स्थापना और सामाजिक एकता को मजबूत करना अत्यंत जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंत बल्लभ पांडे ने की। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र और समाज सेवा के प्रति सजग रहने क...