मुजफ्फरपुर, जून 4 -- साहेबगंज। रजवाड़ा हलीमपुर में बुधवार को बिहार राज्य जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा 'विकल्प का 20वां सम्मेलन हुआ। मोर्चा के राज्य सचिव बैजू कुमार ने कहा कि आज सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों में लगातार क्षरण हो रहा है, जिसका कुप्रभाव समाज और देश पर पड़ता दिख रहा है। युवा नशे के आदी होते जा रहे हैं, जो समाज के लिए चिंता का विषय है। शाखा सचिव अली महम्मद द्वारा वार्षिक रिपोर्ट पेश किया गया। उसके बाद नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें मो. तैयब हुसैन को अध्यक्ष, अरुण कुमार सचिव, त्रिपुरारी शरण कोषाध्यक्ष चुने गए। विभाकर विमल, मो. जहीर, बाबू लाल सहनी, निसार अहमद अंसारी, असगर अली, शमसुल आलम, सूजल कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.